नयी दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Prime Minister Scott Morrison) के बीच आज वर्चुअल शिखर समिट हुआ है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को भारत आने का आमंत्रण दिया है। साथ ही पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया (India-Australia Virtual Summit) के बीच व्यापार संबंध बढ़ाने पर जोर डाला है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध काफी मजबूत हुए हैं.।साथ ही इसे सशक्त करने के लिए सबसे अच्छा समय यही है।
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से कहा कि अपनी दोस्ती को और मज़बूत बनाने के लिए हमारे पास असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने सम्बन्धों को व्यापक तौर पर और तेज़ गति से बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह न सिर्फ़ हमारे दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि ‘इंडो पेसिफिक’ क्षेत्र और विश्व के लिए भी आवश्यक है।
Read More : केरल में हथिनी की हत्या पर केंद्र सरकार गंभीर, जावड़ेकर बोले- दोषियों को जरूर सजा होगी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने इस संकट को एक अवसर की तरह देखने का निर्णय लिया है। भारत में लगभग सभी क्षेत्रों में व्यापक रिफ़ार्म की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. बहुत जल्द ही ग्राउंड लेवल पर इसके परिणाम देखने को मिलेंगे।
पीएम ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के इस काल में हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की भूमिका और महत्वपूर्ण रहेगी। विश्व को इस महामारी के आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से जल्दी निकलने के लिए एक समन्वित और सहयोगात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में आपने ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह भारतीय समुदाय का और विशेष तौर पर भारतीय छात्रों का जिस तरह ध्यान रखा है, उसके लिए मैं विशेष रूप से आपका आभारी हूं।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More
Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment