Cricket

हथिनी की मौत पर दुखी भारतीय क्रिकेटर्स, कोहली से लेकर रोहित ने टि्वटर पर निकाला गुस्सा

मुंबई। भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा है कि केरल में गर्भवती हथनी की मौत के बारे में सुनकर वे काफी दुखी हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि किसी भी जानवर के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। रोहित ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “हम जंगली हैं, क्या हम सीख नहीं रहे हैं? केरल में जो उस हथनी के साथ हुआ वो दिल दुखाने वाला है. किसी भी जानवर के साथ इस तरह की वहशत नहीं की जाना चाहिए।”

27 मई को केरल के मल्लपुराम में 15 साल की गर्भवती हथनी एक बेहद गैरमानवीय घटना की शिकार हो गई। किसी इंसान ने उस हथनी को पटाखों से भरा अनानास दे दिया जो उसके मुंह में फट गया। इससे उसके मुंह और जीभ में गंभीर चोटों आईं। बाद में तीन दिन तक नदी में खड़े-खड़े उसकी मौत हो गई।

Read More : नस्लवाद पर क्रिस गेल का खुलासा फुटबॉल में ही नहीं, यह क्रिकेट में भी…

कोहली बोले- कायराना हरकत बंद करो

इससे पहले, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वह इस घटना के बारे में सुनकर “हैरान” थे और उन्होंने ‘इन कायराना हरकतों का अंत’ करने के लिए कहा। कोहली ने ट्वीट कर कहा, “केरल में जो हुआ उसके बारे में सुनकर आश्चर्य हुआ। आइए हमारे जानवरों के साथ प्यार से पेश आएं और इन कायराना हरकतों का अंत करें।”

पटाखों से भरा अनानास खाकर मरी हथिनी

केरल में कुछ शरारती तत्वों ने गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। यह मामला 27 मई का है। वन अधिकारियों ने कहा कि उसके निचले जबड़े में चोट लगने के बाद वह वेल्लियार नदी में चली गई। मुंह में विस्फोट होने के चलते हथिनी दर्द से राहत पाने के लिए नदी में खड़ी हुई। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

पंत ने दोषियों को सजा देने की मांग की

भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने लिखा, ‘केरल में गर्भवती हथिनी के बारे में खबर पढ़कर दिल टूट गया, मैं अवाक भी हूं, क्रोधित और स्तब्ध भी। कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है। आशा है कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।’

रैना ने भी सीएम से कार्रवाई की मांग की

मानव क्रूरता का एक और शर्मनाक कार्य। केरल के सीएम द्वारा दोषी के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जानी चाहिए जिसने निर्दोष को पटाखा भरा अनानास खिलाया। हमने आप पर विश्वास किया, आपने हमें धोखा दिया। # RIPHumanity

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

20 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

21 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.