दुबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 दिसंबर को COP-28 के विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी आज दुबई में कोप-28 में विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह आयोजन महत्वपूर्ण जलवायु मुद्दों पर चर्चा का मंच उपलब्ध कराएगा। यह कोप-28 से अलग जलवायु वित्त, ग्रीन क्रेडिट इनीशिएटिव और लीडआईटी से संबंधित विचार-विमर्श में प्रधानमंत्री की भागीदारी का साक्षी भी बनेगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी यूएई पहुंचे। हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और आंतरिक मंत्री शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। WCAS में अपनी भागीदारी के अलावा, प्रधानमंत्री वैश्विक नेताओं के साथ बैठकें करेंगे और जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों में भाग लेंगे।”