पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बाद एक्सिट पोल अखबारो की बडी खबर है। जनसत्ता की सुर्खी है छत्तीसगढ और तेलंगाना में कांग्रेस की बढत, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा। मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा के आसार। पंजाब केसरी की टिप्पणी है एक्सिट पोल ने बढाया संस्पेंस। विकसित भारत संकल्प यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को अमर उजाला ने सुर्खी दी है। महिला, युवा, किसान और गरीब ही सबसे जाति। केन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ने किया संबोधित। राजस्थान पत्रिका ने प्रधानमंत्री के शब्दों का उल्लेख किया है-योजनाएं सांसदों के पोस्टर के लिए नही, जमीनी स्तर पर पहुंचाए फायदा। औषधि केन्द्र बढाने और महिला किसान ड्रोन योजना का किया शुभारंभ। वर्तमान वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर पर दैनिक भास्कर का शीर्षक है। विकास की रफ्तार ने पलटे आंकडे, छह दशमलव सात प्रतिशत का था अनुमान, सात दशमलव छह प्रतिशत रही जीडीपी। भारतीय रिर्जव बैंक और विशेषज्ञों के अनुमान से बेहतर रही अर्थव्यवस्था। पांच बडे देशों में सबसे तेज दर भारत की। अमर उजाला का कहना है 13 दशमलव नौ प्रतिशत की दर से बढा विनिर्माण क्षेत्र। राष्ट्रीय सहारा लिखता है सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए दो लाख 23 हजार करोड रूपये के रक्षा सौदों को दी मंजूरी। इनमें से दो लाख 20 हजार करोड रूपये की खरीद घरेलू उद्योगों से की जाएगी। हिन्दुस्तान ने इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव के हवाले से लिखा है भारत में बिक रहे 99 प्रतिशत मोबाइल स्वदेशी। देश में बने मोबाइल पर लोगों का बढा विश्वास।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...