मणिपुर में कोविड जांच के लिए भेजे गए 20 नमूनों में से 18 में डेल्टा वैरिेएंट की पुष्टि

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा है कि राज्य से कोविड जांच के लिए भेजे गए 20 नमूनों में से 18 में डेल्टा वैरिेएंट की पुष्टि हुई है। कल राजधानी इम्फाल में पोली हर्बल दवा आयुष-64 को जारी करने के लिए आयोजित समारोह में उन्होंने लोगों से कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की ताकि नए वेरिएंट के संक्रमण से बचा जा सके।

केंद्रीय आयुष मंत्री किरेन रिजिजू ने पिछले महीने की 7 तारीख को आयुष-64 के वितरण का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया था। यह दवा ऐसे कोरोना रोगियों को दी जानी है, जो अस्पताल में भर्ती नहीं हैं।

आयुष मंत्रालय ने आयुष-64 की सुरक्षा और प्रभाव के आकलन के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर हाल ही में क्लिनिकल ट्रायल पूरा किया है।

Related posts

Leave a Comment