इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है और चांद के चारों ओर सहजता से चक्कर लगा रहा है। बेंगलुरु में मिशन ऑपरेशन परिसर में गतिविधियां बढ गई हैं क्योंकि लैंडर विक्रम के अंतिम चरण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लैंडर विक्रम के अंदर रोवर प्रज्ञान है। इसरो ने लगभग 70 किलोमीटर की ऊंचाई से लैंडर के कैमरे से भेजी गई चांद की तस्वीरें जारी की हैं। ये तस्वीरें लैंडर मॉड्यूल विक्रम में मौजूद चांद के मानचित्र के साथ मिलान करते हुए उतरने की जगह के बारे में पता लगाने में मदद करेंगी।
Chandrayaan 3 Landing LIVE Video: आज की ताजा खबर लाइव