भारतीय नौसेना और फिलीपीन तटरक्षक बल के बीच व्हाइट शिपिंग सूचना के आदान-प्रदान के लिए एसओपी पर हस्ताक्षर किए गए

भारतीय नौसेना और फिलीपीन तटरक्षक बल के बीच व्हाइट शिपिंग सूचना के आदान-प्रदान के लिए एसओपी पर हस्ताक्षर किए गए

नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और फिलीपीन तटरक्षक बल के कमांडेंट सीजी एडमिरल आर्टेमियो एम अबू ने 23 अगस्त 2023 को व्हाइट शिपिंग सूचना के आदान-प्रदान के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर हस्ताक्षर किए। फिलीपीन तटरक्षक बल के कमांडेंट की वर्तमान भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली में एसओपी पर हस्ताक्षर किए गए।

फिलीपीन तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना के बीच एसओपी पर हस्ताक्षर से मर्चेंट शिपिंग ट्रैफिक पर सूचना के आदान-प्रदान को प्रचालित करने में सुविधा होगी, जो क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने में योगदान देगा।

Related posts

Leave a Comment