CBI ने कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया

CBI ने कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया

सीबीआई ने कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया है। आरोप पत्र में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और अन्‍य लोगों सहित कई कंपनियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। यूपीए शासन काल में लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए उनके परिवार को उपहार में दी गई और बेची गई जमीन के बदले में रेलवे में नियुक्तियां की गईं।

Related posts

Leave a Comment