केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में आज समन जारी किया है। सूत्रों ने बताया है कि सीबीआई ने तेजस्वी यादव को यह दूसरा समन जारी किया है। पिछले सप्ताह सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा बिहार की पूर्व मुख्य मंत्री राबड़ी देवी से इस मामले में पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेजस्वी यादव के निवास पर कल छापा मारा। निदेशालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और बिहार में लालू प्रसाद यादव के कई रिश्तेदारों के ठिकानों पर तलाशी ली।आरोप है कि यूपीए सरकार में लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान जमीन के बदले रेलवे में लोगों को नियुक्तियां दी गई थी। ये जमीन राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार को बेची गईंं या उपहार में दी गईं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...