दक्षिण-पश्चिम मानसून के देश के शेष भागों में 10 जुलाई के आसपास पहुंचने की संभावना

दक्षिण-पश्चिम मानसून दस जुलाई के आस-पास दिल्‍ली पहुंचेगा। इस बार मानसून के पन्‍द्रह वर्षों में सबसे देरी से आने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के बाकी हिस्‍सों, पंजाब के कुछ भागों, राजस्‍थान और दिल्‍ली में दस जुलाई तक पहुंचने की उम्‍मीद है। विभाग ने कहा है कि उत्‍तर पश्चिम और मध्‍य भारत में दस जुलाई से वर्षा से जुड़ी गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। केरल में दो दिन की देरी से पहुंचने के बाद मानसून देश के पूर्वी, मध्‍य…

Read More

महाराष्‍ट्र में विधानमंडल के दो दिन के मॉनसून सत्र का पहला दिन हंगामे के साथ समाप्‍त हुआ

महाराष्‍ट्र में विधानमंडल के दो दिन के मॉनसून सत्र का पहला दिन हंगामे के साथ समाप्‍त हुआ। विधानसभा में आज अनुचित व्‍यवहार के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के 12 विधायकों को एक वर्ष के लिए निलम्बित कर दिया गया। विधानसभा अध्‍यक्ष भास्‍कर जाधव ने आरोप लगाया कि विपक्ष के विधायकों ने उन्‍हें गाली दी। इसके बाद विधायी कार्यमंत्री अनिल परब ने भाजपा के विधायकों को निलम्बित करने का प्रस्‍ताव पेश किया और उसे ध्‍वनिमत से पारित कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी ने सदन का बहिष्‍कार करते हुए आरोप…

Read More

आज का मौसम कैसा रहेगा (6 जुलाई), जाने कहां होगी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुम्‍बई में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चेन्नई में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 33 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोलकाता में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना। अधिकतम 33 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस…

Read More

महाराष्ट्र विधानमंडल का दो दिन का मॉनसून सत्र आज से शुरू

महाराष्ट्र विधानमंडल का दो दिन का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के लिए विधान भवन पहुंचने वाले सभी लोगों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना अऩिवार्य कर दिया गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि विपक्ष इस सत्र का विरोध कर रहा है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कल शाम एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधानसभा सत्र की अवधि को बार-बार कम करने के लिए महा विकास अघाड़ी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पिछले सात सत्रों में सदन…

Read More