उपराष्ट्रपति नायडू ने राज्य कैंसर संस्थान में पीईटी-एमआरआई विंग का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज निजी क्षेत्र को ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक कैंसर इलाज की सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए राज्य सरकारों के साथ आगे आने और भागीदारी करने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति आज से पूर्वोत्तर राज्यों के आठ दिवसीय दौरे पर हैं। वह आज सुबह गुवाहाटी पहुंचे। उपराष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। राज्य कैंसर संस्थान में पीईटी-एमआरआई विंग का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि यह न केवल अधिक सटीक इलाज में मदद करेगा, बल्कि रोगियों के विकिरण के जोखिम को भी…

Read More

पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने तीनों सीटें जीती

पश्चिम बंगाल में सत्‍तारूढ तृणमूल कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटें जीत ली है। इन तीनों सीटों के लिए 30 सितम्‍बर को वोट डाले गये थे। भवानीपुर उप-चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की उम्‍मीदवार ममता बनर्जी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल को 58 हजार 835 मतों के अंतर से हराया। ममता बनर्जी ने 85 हजार 263 जबकि प्रियंका टिबरेवाल ने 26 हजार 428 मत हासिल किये। सीपीआईएम के उम्‍मीदवार जिब बिसवास 4 हजार 226 वोटों के साथ तीसरे स्‍थान पर रहे। मुर्शीदाबाद में तृणमूल कांग्रेस के उम्‍मीदवार अमीरउल-इस्‍लाम ने…

Read More

बिहार में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण शांतिपूर्वक संपन्न हुआ

बिहार में पंचायत चुनाव का आज दूसरा चरण शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। राज्य में पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम मशीन का प्रयोग हुआ। आज के मतदान के बाद सत्‍तर हजार से अधिक उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। आज लगभग पचपन प्रतिशत मतदान हुआ। पटना, रोहतास और नालंदा सहित चौंतीस जिलों में छह सौ बानवें ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हुआ। वोटों की गिनती एक और दो अक्‍तूबर को होगी। अब तक तीन हजार चार सौ दो…

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला-2.0 योजना का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपनी मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान आज जबलपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना -2.0 का शुभारंभ किया, जिसके अंतर्गत एक करोड़ और ज़रूरतमंद महिलाओं को मुफ़्त रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे जिनमें से आज पांच लाख महिलाओं को मुफ़्त रसोई गैस कनेक्शन, चूल्हा, रेग्युलेटर दिए गए। कार्यक्रम में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी विडियो कांफ्रेंस के ज़रिए शामिल हुए। समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर…

Read More