उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का कल रात निधन हो गया। वे नवासी वर्ष के थे और पिछले कई सप्ताह से लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार कल बुलन्दशहर जिले के नरौरा घाट पर किया जाएगा। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह दो बार बुलन्दशहर और एटा से सांसद भी रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके निधन का समाचार मिलने पर अपनी गोरखपुर की यात्रा बीच में छोड़कर लखनऊ पहुंचे। कल आधी रात को राज्य मंत्रिमंडल…
Read MoreCategory: STATE NEWS
आज की खबरें हिंदी मैं, Get the latest up-to-date news coverage from latest news from India and world – विकराल न्यूज़
कर्नाटक में जन-निर्देश विभाग ने 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 23 अगस्त से फिर शुरू करने के नियम जारी किए
कर्नाटक में जन-निर्देश विभाग ने 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 23 अगस्त से फिर शुरू करने के नियम जारी किए हैं। जिन जिलों में संक्रमण की दर दो प्रतिशत से कम है, उन्हीं जिलों के स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन, इस दौरान मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना होगा। नौ से बारह कक्षाओं के विद्यार्थियों को भौतिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है। वो अगस्त 23 के बाद भी ऑनलाइन क्लासेज अटेंड कर सकते हैं। मगर जो बच्चे आना चाहते हैं उनके लिए…
Read Moreतमिलनाडु में राज्यसभा के लिए उप-चुनाव 13 सितंबर को
तमिलनाडु से खाली हुई राज्यसभा की सीट पर 13 सितंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को दी। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु से राज्यसभा की सीट इस साल 23 मार्च को द्रमुक के मौजूदा सदस्य एम मोहम्मदजान के निधन से खाली हुई थी। तमिलनाडु के मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य से एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया जा रहा है कि उक्त उप-चुनाव के संचालन की व्यवस्था करते समय कोविड-19 नियंत्रण उपायों के संबंध में वर्तमान निर्देशों का अनुपालन…
Read Moreबिहार में 26 से अधिक जिलों में लगभग 40 लाख लोग बाढ़ की चपेट में
बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पटना, कटिहार, खगड़िया और समस्तीपुर सहित 26 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा, सोन, पुनपुन और कोसी सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सडक और रेल यातायात बाधित हो गया है। भागलपुर-मुंगेर रेलखंड और किऊल-भागलपुर रेलखंड पर रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण लगातार दूसरे दिन रेल सेवाएं निलंबित हैं। लम्बी दूरी की रेलगाडियों को अन्य मार्गों से चलाया जा…
Read More