केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा है कि कोझीकोड में निपाह वायरस से जान गंवाने वाले किशोर के सम्पर्क में आने वाले 251 लोगों का पता लगाया गया है जिनमें 129 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इनमें से 54 अति जोखिम समूह वाले लोग हैं। कोझीकोड में कल एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वीणा जॉर्ज ने कहा कि संक्रमित के सम्पर्क में आने वालों में से ग्यारह में संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। केन्द्र ने केरल सरकार को सुझाव दिया है…
Read MoreCategory: STATE NEWS
आज की खबरें हिंदी मैं, Get the latest up-to-date news coverage from latest news from India and world – विकराल न्यूज़
बिहार सरकार ने राज्य में बाढ़ राहत उपायों के लिए 3,763 करोड़ रुपये की सहायता राशि मांगी
बिहार सरकार ने राज्य में बाढ़ राहत उपायों के लिए केंद्र से तीन हजार 763 करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग की है। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा है कि यह प्रारंभिक आकलन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पटना में केंद्रीय दल के साथ बैठक के दौरान बाढ़ से हुए नुकसान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सहित उच्च अधिकारी मौजूद थे। गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव आर. के. सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय केंद्रीय दल राज्य में बाढ़ से हुए…
Read Moreउत्तर प्रदेश में वायरल बुखार के अधिकांश मामलों और मौत का कारण डेंगू: केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव
केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि केन्द्रीय दल ने यह पाया है कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में वायरल बुखार के अधिकांश मामलों और मौत का कारण डेंगू है। उन्होंने कहा कि कुछ मामले स्क्रब टाइफस और लेपटोस्पिरोसिस के कारण हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में राजेश भूषण ने कहा कि केन्द्र ने सुझाव दिया है कि बुखार के सभी मरीजों की डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस और लेपटोस्पिरोसिस के लिए जांच कराई जाए। पत्र में एलिसा आधारित जांच सुविधाओं को मजबूत बनाने…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी 6 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 सितंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। हिमाचल प्रदेश में कोविड टीकाकरण की पहली खुराक सभी पात्र लोगों को सफलतापूर्वक दे दी गई है। राज्य का कठिन इलाकों पर ध्यान केंद्रित करने के प्रयास के अंतर्गत भौगोलिक प्राथमिकता, जन जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए पहल, और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर का दौरा शामिल है। राज्य सरकार ने महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, औद्योगिक श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों आदि पर विशेष ध्यान दिया…
Read More