टोक्यो ओलिंपिक: एथलीट नीरज चौपडा ने भालाफैंक प्रतियोगिता के फाइनल के लिए क्‍वालीफाई किया

टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भालाफेंक स्‍पर्धा में नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। क्‍वालीफाइंग में अपने पहले ही थ्रो में 86 दशमलव छह पांच मीटर की दूरी तय कर उन्‍होंने फाइनल में जगह बनाई। इसी स्‍पर्धा में शिवपाल सिंह फाइनल में जगह नहीं बना सके। फाइनल सात अगस्‍त को होगा। पदक तालिका में 32 स्‍वर्ण के साथ चीन पहले, 24 स्‍वर्ण लेकर अमरीका दूसरे और 19 स्‍वर्ण जीतकर जापान तीसरे स्थान पर है। भारत एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ 64वें स्थान पर है।

Read More

बैडमिंटन में पीवी. सिंधु सेमीफाइनल में हारी, आज कांस्‍य पदक के लिए खेलेंगी

बैडमिंटन में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पी. वी. सिंधु, चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से हार गई। ताई जू ने सिंधु को 21-18, 21-12 से मात दी। कांस्‍य पदक के मैच में सिंधु का सामना आज चीन की ही बिंग जियाओ से होगा।

Read More

पुरुष हॉकी टीम ने ग्रुप ए में मेजबान जापान को 5-3 से हराया

हॉकी में भारतीय पुरूष टीम ने पूल-ए के अंतिम मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 5-3 से हरा दिया है। भारत पूल-ए में दूसरे स्थान पर है और अब क्वार्टर फाइनल में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है। भारत की ओर से गुरजंत सिंह ने दो, जबकि हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांत शर्मा ने एक-एक गोल किया। वहीं, महिला हॉकी में भारत ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद कायम रखी है। कल भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Read More

टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन आज भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की

टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन आज भारतीय खिलाडि़यों ने अच्छी शुरुआत करते हुए हॉकी, बैडमिंटन, तीरंदाज़ी और मुक्‍केबाजी में जीत दर्ज की और अगले दौर में जगह बनाई। टोक्यो ओलंपिक पुरुष हॉकी में भारत ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए मौजूदा चैम्पियन अर्जनटीना को तीन-एक से शिकस्‍त दी। इस जीत के साथ ही भारत पूल-ए में नौ अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर पहुंच गया है। अगले मुकाबले में भारत का सामना मेज़बान जापान से होगा। उधर, बैडमिंटन में रियो ओलंपिक 2016 की रजत पदक विजेता पी. वी. सिंधु महिला…

Read More