राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 51 करोड 45 लाख कोविड टीके लगाये गये

राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 51 करोड 45 लाख कोविड टीके लगाये गये

राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 51 करोड 45 लाख कोविड टीके लगाये गये हैं। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान 54 लाख 91 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। देश में स्‍वस्‍थ होने की दर 97.45 प्रतिशत हो गई है। कल 41 हजार से अधिक रोगी स्‍वस्‍थ हुए। अब तक तीन करोड 11 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कल 28 हजार से अधिक नये कोविड मामलों की पुष्टि हुई जो कि 147 दिनों में सबसे कम है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन सौ 73 रोगियों की इस संक्रमण से मौत हुई। अब तक 48 करोड 32 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। कल 15 लाख 11 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया है कि राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को अब तक 52 करोड 56 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके उपलब्‍ध कराये गये हैं। 48 लाख 83 हजार एक सौ और टीके जल्‍द ही मिल जायेंगे। राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के लिए केन्‍द्र सरकार राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को निशुल्‍क टीके उपलब्‍ध करा रही है।

Related posts

Leave a Comment