प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में खेलकूद गतिविधि तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन करें। पार्टी की संसदीय बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने तोक्यो ओलिम्पिक में भाग लेने वाले खिलाडियों की सराहना की और उन्हें बधाई दी।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि खेल और युवा कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर तथा कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक में अपनी प्रस्तुति दी और कहा कि तोक्यो ओलिम्पिक में भारत की ओर से भाग लेने वाला अब तक का यह सबसे बडा दल था और भारत ने सबसे ज्यादा पदक भी इस बार जीते हैं। प्रल्हाद जोशी ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए और प्रयास किए जाने चाहिए।
हर एम पी अपने-अपने क्षेत्र में इनवोल्व होना चाहिए। स्पोर्ट्स में कॉम्पिटिशन कनडक्ट करना चाहिए और यह कनडक्ट करते-करते हमको भी स्पोर्ट्स में स्पिरिट आ जाएगा। ओलिम्पिक्स में अभी यश मिलना शुरू हो गया है आगे बढ़ाने के लिए। कभी-कभी ग्रामीण प्रदेश से जो आता है, उनका यह प्रतिभा है, फिर भी रिकगनेशन नहीं होता है।