भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस जूनियर का स्वागत किया। उन्होंने उनके सम्मान में एक भोज का भी आयोजन किया। राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस जूनियर का भारत की पहली राजकीय यात्रा पर स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और फिलीपींस के बीच दीर्घकालिक मित्रता है जो सभ्यतागत संपर्कों, ऐतिहासिक संबंधों और साझा मूल्यों पर आधारित है। राष्ट्रपति महोदया को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि हमारे व्यापक सहयोग में निरंतर उच्च-स्तरीय जुड़ाव, फलता-फूलता व्यापार और वाणिज्य, समुद्री क्षेत्र सहित…
Read MoreCategory: News-Headlines
बांग्लादेश में संसदीय चुनाव फरवरी 2026 में होंगे
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि अगले संसदीय चुनाव फरवरी 2026 में होंगे। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार की ओर से वह मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखेंगे जिसमें चुनाव आयुक्त को अगले रमजान से पहले फरवरी 2026 में राष्ट्रीय चुनाव कराने के लिए कहेंगे। चुनावों को निष्पक्ष, शांति पूर्ण कराने के लिए उनकी सरकार हर तरह का सहयोग और समर्थन प्रदान करेगी।
Read Moreउत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य जारी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित धराली में कल बादल फटने से खीरगंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियां बचाव और राहत कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। अब तक 130 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।सेना की ओर से 14वीं राजपूताना राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्षवर्धन के नेतृत्व में लगभग 150 जवान प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों में लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त, एसडीआरएफ की तीन टीमें…
Read Moreकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने हेतु मंत्रालय की पहलों पर सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल और मुरलीधर मोहोल, समिति के सदस्य, सहकारिता मंत्रालय के सचिव और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सहकारी समितियों को जीवंत और सफल व्यावसायिक इकाइयों के रूप में परिवर्तित करने…
Read More