प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर कर्तव्‍य भवन-3 का उद्घाटन किया। उन्‍होंने नए भवन का निरीक्षण किया और उसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल उपस्थित थे। ये भवन सेंट्रल विस्‍टा परियोजना का हिस्‍सा है। यह आगामी साझा केन्‍द्रीय सचिवालय के कई भवनों में से पहला भवन है। इसका उद्देश्‍य प्रशासनिक प्रक्रिया को सुव्‍यवस्थित करना तथा शासन को और अधिक सक्षम बनाना है। कर्तव्य भवन तीन लगभग डेढ़ लाख वर्ग मीटर का एक…

Read More

सीसीआई ने डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

  भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन में दिवाला एवं शोधन अक्षम्यता संहिता, 2016 (आईबीसी) के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के अनुसार डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) का 100% अधिग्रहण शामिल है। अधिग्रहणकर्ता डालमिया भारत लिमिटेड (डीबीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो डालमिया भारत समूह की अंतिम मूल इकाई है। डीबीएल (सीधे और अपनी सहयोगी कंपनियों के माध्यम से) मुख्य रूप से सीमेंट के निर्माण…

Read More

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सशस्त्र बलों की सामरिक युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए 67,000 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने लगभग 67,000 करोड़ रुपये की कुल लागत के विभिन्न खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। भारतीय सेना के इस्तेमाल हेतु बीएमपी के लिए थर्मल इमेजर-आधारित ड्राइवर नाइट साइट की खरीद के उद्देश्य से आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) प्रदान की गई। इससे बीएमपी की रात्रिकालीन युद्धक क्षमता में वृद्धि होगी और मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री को अधिक गतिशीलता तथा रणनीतिक लाभ मिलेगा। भारतीय नौसेना हेतु कॉम्पैक्ट ऑटोनॉमस सरफेस क्राफ्ट, ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर्स की खरीद तथा बराक-1…

Read More

गति शक्ति विश्वविद्यालय और एसएपी ने भारत के लॉजिस्टिक्स एवं परिवहन क्षेत्र में पेशेवरों को डिजिटल रूप से कुशल बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

  भारत सरकार के डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में स्थायी अवसंरचना के विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप, एसएपी लैब्स इंडिया ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित देवनहल्ली में अपने अत्याधुनिक इनोवेशन पार्क का उद्घाटन किया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि न केवल भारत के डिजिटल भविष्य में एसएपी के निरंतर निवेश को दर्शाती है, बल्कि वैश्विक प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र के रूप में देश की स्थिति को भी सुदृढ़ करती है। इस कार्यक्रम में मुख्य भाषण में, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, रेलवे, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने…

Read More