कैलाश मानसरोवर यात्रा सिक्किम के नाथूला से शुरू, 36 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में प्रवेश किया

  कैलाश मानसरोवर यात्रा आज से सिक्किम के नाथूला से शुरू हो गई है। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 36 तीर्थयात्रियों और अधिकारियों का पहला जत्था कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में प्रवेश कर गया। नाथूला के दूसरी ओर चीनी अधिकारी उनका स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि ओम प्रकाश माथुर ने तीर्थयात्रियों से बातचीत की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। 5 साल के बाद आज नाथुला से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर…

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक में आदिचुंचनगिरी यूनिवर्सिटी (ACU) के बेंगलुरु कैंपस का उद्घाटन किया

  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक में आदिचुंचनगिरी यूनिवर्सिटी (ACU) के बेंगलुरु कैंपस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी संस्कृति का मूल बिंदु है कि सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय यानी स्वयं के अलावा पूरे समाज के बारे में हम विचार करें। उन्होंने कहा कि श्री आदिचुंचनगिरी मठ गांव-गांव में स्वास्थ्य केन्द्र, गरीबों के लिए मुफ्त इलाज और बच्चों के लिए शिक्षा के केंद्र चलाने का उत्तम कार्य कर रहा है। अमित शाह ने कहा कि…

Read More

NHRC ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पति द्वारा ऋण न चुकाने पर एक महिला की साहूकार द्वारा कथित पिटाई के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि 16 जून, 2025 को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के कुप्पम मंडल के नारायणपुरम गांव में एक महिला को साहूकार ने पेड़ से बांधकर सार्वजनिक रूप से पीटा क्योंकि उसका पति कर्ज नहीं चुका पाया था। खबर है कि उसे गांव वालों द्वारा मुक्त कराया गया। आयोग ने पाया है कि मीडिया में छपी खबर अगर सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। तदनुसार, आयोग ने…

Read More

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दुधवा टाइगर रिजर्व में मानव वन्यजीव संघर्ष के प्रबंधन पर कार्यशाला की अध्यक्षता की

  केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 19 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के दुधवा टाइगर रिजर्व में मानव-वन्यजीव संघर्ष के प्रबंधन पर एक संवादात्मक कार्यशाला की अध्यक्षता की। कार्यशाला में संसद सदस्य, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, विधानसभा के सदस्य, भारत सरकार और राज्य सरकार के अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान देश में, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में, मानव-वन्यजीव संघर्ष के कारण होने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई, साथ ही संघर्ष की स्थितियों को कम करने के लिए भारत सरकार और राज्य…

Read More