आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 20 जून 2025

  ट्रम्प ने पहली बार माना भारत और पाकिस्तान के नेताओं ने किया संघर्ष रोकने का फैसला- अमरीकी राष्ट्रपति के इस बयान को दैनिक जागरण सहित कई अखबारों ने प्रमुखता दी है। ईरान- इस्राइल युद्ध पर भी सभी अख़बारों की नज़र है। हिंदुस्तान ने लिखा है ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से बचाए गए 110 भारतीय विद्यार्थी दिल्ली पहुंचे, सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा- ईरान में अटकी थीं सांसें, स्वदेश आकर सुकून। जनसत्ता ने विद्यार्थियों की आपबीती बताते हुए लिखा है – हमारे सामने गिरी मिसाइलें, सता रही भविष्य…

Read More

भारत और इंग्‍लैंड के बीच, एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी क्रिकेट टेस्‍ट श्रृंखला का पहला मैच आज हेंडिग्‍ले में

  भारत और इंग्लैंड के बीच तेंदुलकर- एंडरसन ट्रॉफी की पांच मैचों की टेस्ट क्रिकेट श्रंखला का पहला मैच आज लीड्स में खेला जायेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों के टेस्ट क्रिकेट से सन्यास के बाद सभी की नज़रें नये कप्तान शुभमन गिल पर होंगी। कल सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन की उपस्थिति में इस नयी ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

Read More

कैलाश मानसरोवर यात्रा पांच वर्ष बाद आज फिर से शुरू, तीर्थयात्रियों का पहला जत्‍था सिक्किम के नाथुला से रवाना होगा

  कैलाश मानसरोवर यात्रा पांच साल बाद आज से फिर शुरू हो रही है। सिक्किम के राज्‍यपाल ओम प्रकाश माथुर नाथुला से 36 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना करेंगे। पर्यटन और नागर विमानन अपर मुख्‍य सचिव सी.एस. राव ने बताया कि सुचारू यात्रा सम्‍पन्‍न कराने के लिए विभिन्‍न विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मानसरोवर यात्रा पर नाथुला से दस जत्‍थे जाएंगे। प्रत्येक जत्थे को यह पवित्र यात्रा पूरी करने में 11 से 12 दिन लगेंगे। पूरी यात्रा में उनके साथ डॉक्टर और सरकारी अधिकारी…

Read More

भारत ने पश्चिम एशिया में संघर्ष बढने के बाद ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के प्रयासों को तेज किया

  केन्‍द्र सरकार ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। भारतीय उच्‍चायोग के सदस्यों को लेकर एक और उड़ान के आज पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले, उत्तरी ईरान से लाए गए 110 भारतीय छात्र नई दिल्ली पहुंचे। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि सरकार को ईरान से निकासी के लिए 350 से अधिक भारतीयों के अनुरोध प्राप्त हुए हैं। हमारी गर्वमेंट पूरी कोशिश करेगी कि जितने भी हमारे देश के…

Read More