इस्राइल के साथ संघर्ष रोकने के प्रयासों में ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराग्‍ची ने कल जेनेवा में यूरोपीय देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की

  इस्राइल के साथ संघर्ष रोकने के प्रयासों में ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराग्‍ची ने कल जेनेवा में यूरोपीय देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की। फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि वार्ता में शामिल हुए। यह बैठक ईरान पर हमले को लेकर राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प के बयान के बाद बुलाई गई कि वे दो सप्‍ताह में इस बारे में कोई निर्णय ले सकते हैं। यूरोपीय नेताओं ने ईरान से बातचीत में शामिल होने और तनाव रोकने का आग्रह किया। अब्‍बास अराग्‍ची ने बातचीत को गम्‍भीर…

Read More

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत ईरान से 500 से अधिक भारतीयों को स्‍वदेश लाया गया

  संकटग्रस्त ईरान से भारतीयों को स्‍वदेश लाने के अभियान- ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत आज तड़के, तुर्कमेनिस्‍तान के अश्गाबात से विशेष विमान नई दिल्‍ली पहुंचा। इसके साथ ही अब तक पांच सौ सत्रह भारतीय स्‍वदेश लौट चुके हैं। इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण बिगड़ती स्थिति को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। कल रात भी 290 भारतीयों को लेकर एक विमान दिल्‍ली पहुंचा था। ईरान में भारतीय दूतावास बड़ी संख्‍या में भारतीयों को सुरक्षित स्‍थानों तक पहुंचाने में मदद कर रहा है। ईरान में…

Read More

बीएसएनएल ने क्वांटम 5जी एफडब्ल्यूए सेवा का सॉफ्ट लॉन्च किया

  भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 18 जून, 2025 को हैदराबाद में बीएसएनएल क्वांटम 5जी एफडब्ल्यूए के सॉफ्ट लॉन्च की घोषणा की। यह स्वदेशी सेवा, बिना सिम फिक्स्ड-वायरलेस-एक्सेस समाधान 5जी रेडियो पर फाइबर जैसी गति प्रदान करती है। इस सेवा का उद्घाटन बीएसएनएल के अमीरपेट एक्सचेंज में बीएसएनएल/एमटीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री ए. रॉबर्ट जे. रवि ने किया। श्री रवि ने कहा, “क्वांटम 5जी एफडब्ल्यूएप्रदर्शित करता है कि भारतीय इंजीनियर किस तरह विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी बना सकते हैं। यह बीएसएनएल का पहला बिना-सिम, शत-प्रतिशत घरेलू कस्टमाइज्ड 5जी एफडब्ल्यूएहै।””हैदराबाद…

Read More

मौसम विभाग का दिल्‍ली, पश्चिम उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, गुजरात, मध्‍यप्रदेश और असम में तेज बारिश का अनुमान

  मौसम विभाग का आज दिल्‍ली, पश्चिम उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, गुजरात, मध्‍यप्रदेश और असम में तेज बारिश का अनुमान है। मॉनसून अगले दो से तीन दिन में उत्‍तर और मध्‍य भारत में और सक्रिय होगा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर के जेनामणि ने कहा है कि अगले दो दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और झारखंड में मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्व राजस्थान और मध्य प्रदेश और एंटायर जो उत्तर प्रदेश है, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हैवी टू हेवी रेनफॉल…

Read More