आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 21 जून 2025

  सभी अखबरों ने आज अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ ही योग पर विशेष आलेख प्रकाशित किये हैं। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है- कार्यक्रम का आयोजन इस तरह होगा कि गिनिज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड सहित कई रिकॉर्ड स्‍थापित होंगे। दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है- देश बनेगा योगमय, कुरुक्षेत्र में बनेगा विश्‍व रिकॉर्ड। ईरान द्वारा अपना एयरस्‍पेस भारत के लिए खोलने की खबर को लगभग सभी अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। राष्‍ट्रीय सहारा के शब्‍द हैं- सिर्फ भारत के लिए खुला ईरानी एयरस्‍पेस। नवभारत टाइम्‍स…

Read More

मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में आज अत्‍यधिक तेज बारिश का अनुमान

  मौसम विभाग ने आज मध्‍य प्रदेश, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और देश के पूर्वोत्‍तर भागों में अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, छत्‍तीसगढ़, झारखण्‍ड, अंडमान और निकोबार द्वीप, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखण्‍ड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और पूर्वी राजस्‍थान में भी आज तेज बारिश हो सकती है। कोंकण और गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र और गुजरात में हलकी से तेज वर्षा की सम्‍भावना है। जबकि केरल, लक्षद्वीप, तटवर्ती कर्नाटक, तटवर्ती आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज कईं स्‍थानों पर हलकी से मध्‍यम वर्षा हो…

Read More

नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर भाला फेंककर पेरिस डायमंड लीग प्रतियोगिता जीती

  भारत के नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता जीत ली है। कल रात स्टेड सेबेस्टियन चार्लेटी में आयोजित प्रतियोगिता में दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता नीरज ने 88 दशमलव एक-छह मीटर थ्रो के साथ यह खिताब जीता। जर्मनी के जूलियन वेबर दूसरे और ब्राजील के लुईज मौरिसियो तीसरे स्थान पर रहे। इस सीजन में पहली बार नीरज चोपड़ा जूलियन वेबर से आगे निकलने में सफल रहे।

Read More

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन कल भारत ने तीन विकेट पर 359 रन बनाए

  क्रिकेट में, भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन कल भारत ने तीन विकेट पर 359 रन बनाए। लीड्स के हेंडिग्ले में आज भारतीय कप्तान शुभमन गिल 127 और उप-कप्तान ऋषभ पंत 65 रन से आगे खेलेंगे। कल यशस्वी जायसवाल ने 101 और के. एल. राहुल ने 42 रन की पारी खेलते हुए भारत को शानदार शुरुआत दी। मैच आज भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरु होगा।

Read More