नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स में भाला फेंक स्पर्धा का खिताब जीता

  दो बार के ओलिम्पिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। नीरज ने सर्वश्रेष्‍ठ प्रयास में 85 दशमलव दो नौ मीटर दूर भाला फेंका। प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका के दोउ स्मित दूसरे और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्‍थान पर रहे। नीरज का यह लगातार दूसरा खिताब है। इससे पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले सप्‍ताह पैरिस डायमंड लीग में नीरज ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर से अधिक दूर भाला फेंका था। अब नीरज चोपड़ा भारत की पहली ग्‍लोबल…

Read More

एंडरसन-तेंदुलकर क्रिकेट ट्रॉफी के पहले टेस्‍ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया

  एंडरसन-तेंदुलकर क्रिकेट ट्रॉफी के पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने कल मैच के अंतिम दिन 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 373 रन बनाए। इससे पहले, भारत चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 364 रन ही बना सका। के.एल. राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतकीय पारी खेली। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम भारत के 471 रनों के जवाब में 465 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से…

Read More

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की आकलन समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में समापन भाषण दिया

  संसद और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानसभाओं की प्राक्कलन समितियों के अध्यक्षों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हो गया। गौरतलब है कि सम्मेलन का उद्घाटन सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाराष्ट्र विधान भवन, मुंबई में किया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए संस्थागत तालमेल को बढ़ावा देने, वित्तीय जवाबदेही बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी-संचालित शासन को अपनाने के महत्व को रेखांकित किया। ओम बिरला ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कुशल नीति कार्यान्वयन…

Read More

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की

  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वाराणसी, उत्तर प्रदेश में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया। बैठक में सदस्य राज्यों के वरिष्ठ मंत्री, केन्द्रीय गृह सचिव, अंतर-राज्य परिषद सचिवालय के सचिव, सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव और राज्यों तथा केन्द्रीय मंत्रालयों एवं विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में गृह मंत्री जी,…

Read More