रक्षा मंत्री ने CDS और सचिव तथा सैन्य कार्य विभाग को तीनों सेनाओं के लिए संयुक्त निर्देश व संयुक्त आदेश जारी करने हेतु अधिकृत किया

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और कार्यशैली में बदलाव लाने की दिशा में उठाए गए एक बड़े कदम के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और सचिव तथा सैन्य कार्य विभाग (डीएमए) को तीनों सेनाओं के लिए संयुक्त निर्देश व संयुक्त आदेश जारी करने के उद्देश्य से अधिकृत किया है। यह उस पुरानी प्रणाली में किया गया परिवर्तन है, जिसमें दो या अधिक सेनाओं से संबंधित निर्देश/आदेश प्रत्येक सेना द्वारा अलग-अलग जारी किए जाते थे। ‘संयुक्त निर्देशों एवं संयुक्त आदेशों के अनुमोदन, प्रकाशन और…

Read More

ईपीएफओ ने अग्रिम दावों के लिए स्वतः निपटान सीमा बढ़ाकर 5 लाख रु कर दी

  ईपीएफओ ने अग्रिम दावों के लिए ऑटो-सेटलमेंट सीमा को मौजूदा 1 लाख रु से बढ़ाकर 5 लाख रु करके सदस्य सेवाओं को बढ़ाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस कदम से लाखों ईपीएफओ सदस्यों को खासकर तत्काल ज़रूरत के समय में, जल्दी धन प्राप्त करने में मदद मिलेगी। ईपीएफओ ने सदस्यों को त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कोविड-19 महामारी के दौरान सबसे पहले अग्रिम दावों का स्वतः निपटान शुरू किया था। तब से इस सुविधा को बीमारी, शिक्षा, विवाह और आवास के लिए अग्रिम…

Read More

सीसीआई ने मणिपाल हेल्थ सिस्टम्स और मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप इंडिया को आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड का अधिग्रहण करने की मंजूरी प्रदान की

  भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने मणिपाल हेल्थ सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड और मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड का अधिग्रहण करने की मंजूरी प्रदान की है। मणिपाल हेल्थ सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता-1) भारत की पंजीकृत एक कंपनी है और इसका स्वामित्व एवं नियंत्रण निवासी भारतीयों के पास है। प्रथम अधिग्रहणकर्ता अस्पताल चलाने/प्रबंधित करने एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का व्यवसाय करता है। मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता-2) भारत की एक पंजीकृत एक कंपनी है और इसका स्वामित्व एवं नियंत्रण निवासी…

Read More

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 9वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

  रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 9वीं संयुक्त रक्षा समिति (जेडीसी) की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। ये बैठक 23 और 24 जून, 2025 को आयोजित हुई। दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उस देश के कार्यवाहक रक्षा सचिव डॉ. थोबेकिले गामेदे ने किया। बैठक के पहले दिन की शुरुआत दोनों सह-अध्यक्षों की टिप्पणियों के साथ हुई, जिसमें एजेंडा निर्धारित किया गया और जेडीसी को रिपोर्ट करने वाली दो उप-समितियों को व्यापक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। दोनों पक्षों द्वारा उन्हें अपने रक्षा…

Read More