दो बार के ओलिम्पिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। नीरज ने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 85 दशमलव दो नौ मीटर दूर भाला फेंका। प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका के दोउ स्मित दूसरे और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे। नीरज का यह लगातार दूसरा खिताब है। इससे पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले सप्ताह पैरिस डायमंड लीग में नीरज ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर से अधिक दूर भाला फेंका था। अब नीरज चोपड़ा भारत की पहली ग्लोबल जेवलिन प्रतियोगिता में खेलेंगे। यह प्रतियोगिता 5 जुलाई से बेंगलुरू के श्री कांतीरव स्टेडियम में होगी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...