प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच विशेष तथा अनूठे संबंधों पर बल देते हुए आपसी रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। प्रधानमंत्री ने विजन महासागर और भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के अनुरूप मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. रामगुलाम को भारत आने का निमंत्रण दिया।

Read More

शुभांशु शुक्ला आज अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान, एक्सिओम-4 मिशन फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्‍द्र से प्रक्षेपित किया जाएगा

  भारत के शुभांशु शुक्‍ला को अंतरिक्ष मे ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन को भारतीय समयानुसार आज दोपहर बारह बजकर एक मिनट पर अमरीका में फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्‍द्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने कहा है कि 28 घंटे की यात्रा के बाद एक्सिओम-4 कल शाम चार बजकर तीस मिनट पर अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र से जुड़ेगा। इस मिशन को पहले 29 मई को प्रक्षेपित किया जाना था। लेकिन, तकनीकी गड़बडि़यों, मौसम की स्थिति और रिसाव के कारण इसमें बार-बार देर हुई। इस ऐतिहासिक मिशन के…

Read More

आपातकाल के दौरान पीड़ित लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज संविधान हत्या दिवस मनाया जा रहा है

  आज संविधान हत्‍या दिवस है। यह दिन हमें उन घटनाओं की याद दिलाता है, जब 25 जून 1975 को संविधान का गला घोंटकर देश पर आपातकाल थोप दिया गया था। यह आपातकाल से पीड़ित प्रत्‍येक व्‍यक्ति को श्रद्धांजलि देने का दिन भी है। 1975 में, आज ही के दिन तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आंतरिक अशांति के खतरे का हवाला देते हुए अनुच्छेद 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की थी। यह घोषणा बढ़ती राजनीतिक अशांति और न्यायिक घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में की गई थी जिसने प्रधानमंत्री इंदिरा…

Read More

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 25 जून 2025

  ईरान-इस्राइल संघर्ष विराम से जुड़े समाचार अख़बारों ने प्रमुखता से दिए हैं। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- संशय के बीच संघर्ष विराम। भारत और रूस समेत अनेक देशों ने स्‍वागत किया। देशबंधु के अनुसार- इस्राइल-ईरान संघर्ष के चलते देशभर में साठ से ज्‍यादा उड़ानें रद्द हुईं। राष्‍ट्रीय सहारा और दैनिक ट्रिब्‍यून की ख़बर है- भारत ने इस्राइल से तीन हजार एक सौ 70 नागरिकों को निकाला। वीर अर्जुन ने हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड के हवाले से लिखा है- मार्च तक छह तेजस विमान वायुसेना को मिल जाएंगे। हरिभूमि के अनुसार- एस.सी.ओ.…

Read More