NHRC ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी की जेलों में दो दिनों में तीन कैदियों की कथित मौत पर स्वतः संज्ञाऩ लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 15 और 16 जून, 2025 को एक के बाद एक तीन कैदियों की मौत संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित तौर पर, जिला जेल में बंद एक पुरुष डॉक्टर और एक महिला कैदी की बीमार होने से मृत्यु हो गई, जबकि वाराणसी के केंद्रीय कारागार में बंद एक अन्य बंदी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। आयोग ने कहा है कि यदि रिपोर्ट सत्य है, तो यह मानवाधिकारों…

Read More

मंत्रिमंडल ने झरिया कोयला क्षेत्र में आग और भू-धंसाव से निपटने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए संशोधित झरिया मास्टर प्लान को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने झरिया कोयला क्षेत्र में आग, भू-धंसाव तथा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए संशोधित झरिया मास्टर प्लान (जेएमपी) को मंजूरी दे दी है। संशोधित योजना के कार्यान्वयन पर कुल 5,940 करोड़ 47 लाख रुपये का वित्तीय परिव्यय आयेगा। योजना के चरणबद्ध कार्यान्वयन से आग तथा धंसाव से निपटने तथा प्रभावित परिवारों को अत्यंत विकट स्थलों से प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित पुनर्वास सुनिश्चित होगा। संशोधित जेएमपी योजना में पुनर्वासित परिवारों की स्थायी…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भी अपनी शुभकामनाएं दीं। शुभांशु शुक्‍ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा: “हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच विशेष तथा अनूठे संबंधों पर बल देते हुए आपसी रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। प्रधानमंत्री ने विजन महासागर और भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के अनुरूप मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. रामगुलाम को भारत आने का निमंत्रण दिया।

Read More