असम मंत्रिमंडल ने मानव-हाथी संघर्ष से निपटने के लिए गज मित्र योजना को स्‍वीकृति दी

  असम सरकार ने मानव-हाथी संघर्षों से निपटने, स्वास्थ्य रक्षा सेवा नियमों में सुधार और विद्यार्थियों तथा श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को स्‍वीकृति दी है। सरकार बढ़ते मानव-हाथी संघर्षों को कम करने के लिए आठ प्रमुख जिलों गोलपारा, उदलगुरी, नगांव, बक्सा, सोनितपुर, गोलाघाट, जोरहाट और बिश्वनाथ में गज मित्र योजना लागू करेगी। अधिक संघर्ष वाले 80 गाँवों में समुदाय आधारित त्वरित प्रतिक्रिया दलों का गठन किया जाएगा। प्रत्‍येक दल में आठ स्थानीय सदस्य होंगे। ये दल ज्‍यादा संघर्ष के महीनों के दौरान, धान की खेती के साथ-साथ हाथियों…

Read More

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी की यात्रा 14 जुलाई को शुरू होगी

  अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी-नासा ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्जिओम-4 मिशन के तीन अन्य क्रू सदस्यों की वापसी यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी। नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के प्रबंधक, स्टीव स्टिच ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। मिशन वापसी शुरू होने के कई घंटे बाद अंतरिक्ष यात्री प्रशांत महासागर में कैलिफ़ोर्निया तट के पास उतरेंगे। शुभांशु अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के 14-दिवसीय मिशन पर हैं। उनके माता-पिता ने कहा है कि उन्हें बहुत गर्व है कि शुभांशु अपना मिशन पूरा करके…

Read More

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का अब तक 66 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ

  बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का 66 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। राज्य के कुल सात करोड़ 89 लाख मौजूदा मतदाताओं में से कल शाम 6 बजे तक पांच करोड 22 लाख मतदाताओं के गणना फॉर्म एकत्र किए जा चुके थे। ये पुनरीक्षण अभियान 24 जून को शुरू हुआ था। निर्वाचन आयोग ने इस प्रगति का श्रेय मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी और 77 हजार 8 सौ 95 बूथ स्तरीय अधिकारियों-बीएलओ, बीस हजार से अधिक नवनियुक्त बीएलओ और चार लाख से अधिक स्वयंसेवकों के…

Read More

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 11 जुलाई 2025

  निर्वाचन आयोग को बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को जारी रखने की सर्वोच्‍च न्‍यायालय की अनुमति की खबर को लगभग सभी अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। जनसत्‍ता लिखता है- सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा- बतौर दस्‍तावेज मतदाता पहचान पत्र, आधार व राशन कार्ड पर विचार करें। अमर उजाला की सुर्खी है- शीर्ष कोर्ट ने कहा संवैधानिक प्रक्रिया पर रोक नहीं लगा सकते। पत्र ने आयोग के हवाले से लिखा है – बिना पक्ष सुने किसी भी मतदाता का नाम नहीं हटेगा। भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए…

Read More