लॉर्ड्स में आज भारत के साथ तीसरे क्रिकेट टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड 4 विकेट पर 251 रन से आगे खेलेगा

  ग्लैंड आज एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन लॉर्ड्स में भारत के साथ अपनी पहली पारी के स्कोर 4 विकेट पर 251 रन से आगे खेलेगा। पहले दिन का खेल समाप्‍त होने पर कल जो रूट नाबाद 99 रन और बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर क्रीज़ पर थे और मेज़बान टीम ने टॉस जीतकल बल्‍लेबाजी का फैसला किया था।

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड की राजधानी राँची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की

  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड की राजधानी राँची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पश्चिम बंगाल की वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य सहित सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्य शामिल हैं। यह बैठक गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन अंतर राज्य…

Read More

AI/ML आधारित निरीक्षण प्रणाली के साथ ट्रेन सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे और DFCCIL ने समझौता किया

  सेवा दक्षता में सुधार करने और रोलिंग स्टॉक के रखरखाव को स्वचालित करने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के अंतर्गत भारतीय रेलवे ने रोलिंग स्टॉक के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए मशीन विजन आधारित निरीक्षण प्रणाली (एमवीआईएस) की स्थापना के लिए समर्पित माल ढुलाई कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एमवीआईएस एक आधुनिक, एआई/एमएल-आधारित प्रौद्योगिकी समाधान है जो चलती ट्रेनों के अंडर-गियर के उच्च-रिज़ॉल्यूशन छवियों को कैप्चर करता है और स्वचालित रूप से…

Read More

ऊर्जा साझेदारी का विकास: हरदीप सिंह पुरी ने 9वें ओपेक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में वैश्विक ऊर्जा नेताओं से मुलाकात की

कल विएना में आयोजित किए गए 9वें ओपेक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के दौरान, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत की ऊर्जा साझेदारियों को और मज़बूत बनाने तथा देश की बढ़ती ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने के मकसद से कई अहम द्विपक्षीय और व्यावसायिक बैठकें कीं। हरदीप सिंह पुरी ने कुवैत के तेल मंत्री और कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष महामहिम तारिक सुलेमान अल-रूमी से मुलाकात की, जहाँ दोनों पक्षों ने मौजूदा सहयोग को और मज़बूत करने पर चर्चा की। कुवैत वर्तमान में कच्चे तेल का छठा सबसे…

Read More