केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर नकली एवं निम्न गुणवत्ता वाले उर्वरकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस पर तत्काल और सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। यह पत्र देशभर में नकली उर्वरकों की बिक्री तथा सब्सिडी वाले उर्वरकों की कालाबाजारी एवं जबरन टैगिंग जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से जारी किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने पत्र में कहा है कि कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों…
Read MoreCategory: News-Headlines
डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर से राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व किया
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 31वां संस्करण इस रविवार सुबह देशभर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात के गांधीनगर में 500 से अधिक प्रतिभागियों के एक समूह का नेतृत्व किया। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के साथ साझेदारी में इस सप्ताह आयोजित अखिल भारतीय साइकिलिंग अभियान में देश भर के 7000 से ज़्यादा स्थानों से लोगों ने हिस्सा लिया और “फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़” के संदेश को दोहराया। इस अभियान में 3000 नमो फिट इंडिया…
Read Moreअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, अगले महीने कनाडा से आयात पर 35 प्रतिशत शुल्क लगाया
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगले महीने कनाडा से आयात पर 35 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। साथ ही अधिकांश अन्य व्यापारिक साझेदारों पर 15 या 20 प्रतिशत का एकमुश्त शुल्क लगाने की योजना है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी एक पत्र में राष्ट्रपति ट्रम्प ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को बताया कि नई दरें पहली अगस्त से प्रभावी होंगी और अगर कनाडा ने जवाबी कार्रवाई की तो दरें बढ़ेंगी।
Read Moreश्रावण मास की वार्षिक कांवड़ यात्रा आज से शुरू
श्रावण मास की वार्षिक कांवड़ यात्रा आज से शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान, बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड के हरिद्वार, गौमुख और गंगोत्री जैसे तीर्थ स्थलों पर गंगा नदी का पवित्र जल लाने के लिए जाते हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकारों ने तीर्थयात्रियों के प्रबंधन के लिए व्यापक व्यवस्था की है। कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए, दिल्ली से एनसीआर के शहरों में मालवाहक वाहनों का प्रवेश रात 10 बजे के बाद 11 जुलाई से 25 जुलाई तक प्रतिबंधित रहेगा। यातायात को…
Read More