केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक में 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक के शिवमोगा के सागरा शहर में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा, सांसदों, विधायकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ 88 किलोमीटर लंबी 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे नवनिर्मित शरावती पुल से मलनाड और तटीय क्षेत्रों के बीच परिवहन संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा सिगंडूर चौदेश्वरी और कोल्लूर मूकाम्बिका मंदिर जैसे महत्वपूर्ण पवित्र स्थानों तक परिवहन को आसान बनाने में मदद मिलेगी।…

Read More

टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने जीता अपना पहला विंबलडन खिताब

  टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने कल रात लंदन में अपना पहला विंबलडन ख़िताब जीता। रोमांचक फ़ाइनल में उन्होंने मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। विंबलडन प्रतियोगिता के 148 साल के इतिहास में सिनर यह खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सिनर ने अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है और अब उन्हें केवल फ्रेंच ओपन पर कब्जा करना है। इस जीत के साथ ही उन्होंने पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में 3 हजार 430 अंक की बढ़त हासिल कर ली है।

Read More

FBI ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अमरीका से आठ खालिस्तानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

  अमरीका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी नेटवर्क पर बडी कार्रवाई करते हुए आठ खालिस्तानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पंजाब का एक गैंगस्टर पवित्तर सिंह बटाला भी शामिल है। बटाला, प्रतिबंधित समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ी आतंकवादी गतिविधियों के लिए भारत में वांछित है। राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने जून में जतिंदर जोती और बब्‍बर खालसा के नामित आतंकवादी लखबीर लांडा के साथ बटाला का नाम एक आरोप पत्र में दर्ज किया था।

Read More

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा

  यात्री डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रायोगिक परिणाम के सकारात्मक परिणाम के आधार पर, रेलवे ने सभी डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इस कदम से यात्री सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा। बदमाश और संगठित गिरोह भोले-भाले यात्रियों का फायदा उठाते हैं। कैमरे लगने से ऐसी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी। यात्रियों की निजता बनाए रखने के लिए, दरवाजों के पास सामान्य आवागमन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इंजनों और…

Read More