नयी दिल्ली। केंद्रीय आयुष मंत्रालय की तरफ से श्रीपद नाइक ने बुधवार को कहा कि उनका मंत्रालय पतंजलि द्वारा लॉन्च की गई आयुर्वेदिक दवाओं ‘कोरोनिल एंड स्वसरी’ की रिपोर्ट का रिव्यू करने के बाद अपना रुख साफ करेगा। हालांकि मंत्री ने कहा कि यह अच्छा है कि बाबा रामदेव ने देश को एक नई दवा दी है लेकिन नियम के अनुसार उसे पहले आयुष मंत्रालय में आना होगा। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्होंने एक रिपोर्ट भेजी है। हम इस पर ध्यान देंगे और रिपोर्ट देखने के बाद अनुमति देंगे।…
Read MoreCategory: India
भारत ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, भारत देश की ताज़ा खबरें, Hindi news live aaj talak, news paper नवीनतम समाचार in hindi news
गलवान घाटी में चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने वाले जवानों को सेना प्रमुख ने किया सम्मानित
लद्दाख। भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच आर्मी चीफ जनरल एम एम नरवणे दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर हैं। दरअसल गलवान घाटी के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए हैं। इसके साथ ही चीन को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। चीन की इस कायराना हरकत के बाद भारत के रुख ने उसकी चिंता बढ़ा रखी है। चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में घायल हुए सैनिकों के आर्मी चीफ ने बुधवार को कमेंडेशन कार्ड (प्रशस्ति पत्र)…
Read Moreहज (1441 H/ 2020 AD) के लिए भारतीय मुसलमान सऊदी अरब नहीं जायेंगे
अरब सरकार के निर्णय का सम्मान करते हुए, हालात के मद्देनजर लोगों की सेहत-सलामती को प्राथमिकता देते हुए, यह फैसला किया गया है केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ बताया कि सऊदी अरब सरकार के निर्णय का सम्मान करते हुए, हालात के मद्देनजर लोगों की सेहत-सलामती को प्राथमिकता देते हुए, यह फैसला किया गया है कि हज (1441 H/ 2020 AD) के लिए भारतीय मुसलमान सऊदी अरब नहीं जायेंगे। श्री नकवी ने कहा कि कल सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री हिज एक्सेलेंसी डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहेर बेन्तेन का फोन आया था, उन्होंने कोरोना महामारी के चलते इस बार हज (1441 H/ 2020 AD) में भारत से जाने वाले हज यात्रियों को ना भेजने का सुझाव दिया है। श्री नकवी ने कहा कि क्योंकि कोरोना की गंभीर चुनौतियों से पूरी दुनिया प्रभावित है, सऊदी अरब में भी इसका असर देखा जा रहा है। श्री नकवी…
Read Moreकोर कमांडर की हाई लेवल मीटिंग में भारत-चीन सेनाओं में LAC से पीछे हटने पर बनी सहमति
नयी दिल्ली। भारत और चीन में जारी सीमा तनाव के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सोमवार दोनों पक्षों के बीच कमांडर स्तर की की बातचीत हुई। इस बैठक को लेकर अब सेना का बयान सामने आया है। एलएसी के दूसरी ओर चीन के हिस्से में मोल्डो में दोनों सेनाओं के अधिकारियों के बीच करीब 10 घंटे चली इस बैठक के नतीजे सकारात्मक रहे। सेना ने अपने बयान में कहा कि बातचीत काफी सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में हुई। बैठक में भारत की ओर से साफ-साफ शब्दों में कह दिया…
Read More