पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 40,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। लगातार आठ दिनों से 50,000 से कम मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की मिली-जुली कोशिशों का नतीजा है। भारत में सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज के हवाले से देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,82,071 रही। पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 3,279 की गिरावट देखी गई, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का महज़ 1.58 प्रतिशत हैं।…
Read MoreCategory: India
भारत ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, भारत देश की ताज़ा खबरें, Hindi news live aaj talak, news paper नवीनतम समाचार in hindi news
देश में हिन्दुओं या मुसलमानों का नहीं बल्कि केवल भारतीयों का ही वर्चस्व हो सकता है: RSS प्रमुख मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि देश में हिन्दुओं या मुसलमानों का नहीं बल्कि केवल भारतीयों का ही वर्चस्व हो सकता है। उन्होंने जोर दिया कि सभी भारतीयों का डीएनए एक ही है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का “हिन्दुस्तानी प्रथम, हिन्दुस्तान प्रथम” विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम मोहन भागवत ने कहा कि लोगों को पूजा पद्धति के आधार पर अलग नहीं किया जा सकता। हिन्दू-मुसलमान एकता हमारा तो विचार ऐसा है कि ये शब्द ही बड़ा भ्रामक है। ये दो हैं ही नहीं। एकता के भाव…
Read Moreगोवा सरकार ने कर्फ्यू की पाबंदियां 12 जुलाई तक बढ़ाई
गोवा सरकार ने भी कर्फ्यू की पांबदियां 12 जुलाई तक बढ़ा दी हैं। लेकिन राज्य में उन सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शादी विवाह और अन्य आयोजनों के लिए अऩुमति दी गई है, जिनमें अधिकतम एक सौ लोग या कार्यक्रम स्थल की क्षमता के पचास प्रतिशत तक संख्या में व्यक्ति शामिल हों। वहीं सभा-भवन, समुदायिक भवनों और इनडोर खेल परिसरों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोविन वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कोविन वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने एक ट्वीट में बताया कि सम्मेलन में प्रधानमंत्री विशेष संदेश देंगे। भारत ने कोविड-19 महामारी के विरूद्ध दुनिया में आम जनता की बेहतरी के लिए कोविन ऐप बनाया है। Shri @narendramodi will address the #CoWINGlobalConclave tomorrow, 5th July at 3 PM. https://t.co/Y7qZj7njVl — PMO India (@PMOIndia) July 4, 2021 केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन कोविन वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और कोविड-19 पर गठित प्रौद्योगिकी और डाटा प्रबंधन उच्चाधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष आर एस शर्मा…
Read More