देश में एक लाख से अधिक की आबादी वाले सभी गांवों में नल के जरिए पानी की आपूर्ति शुरू

केन्‍द्र सरकार ने कहा है कि देश में एक लाख से अधिक की आबादी वाले सभी गांवों में नल के जरिए पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। जल शक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने एक ट्वीट में कहा कि जल जीवन मिशन ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों तक नल के जरिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले जल जीवन मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 अगस्‍त 2019 को की थी। पिछले 23 महीनों के दौरान जल जीवन…

Read More

अफ्रीका के विकास में भारत का सहयोग कम्‍पाला सिद्धांत पर आधारित है: विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने कहा है कि अफ्रीका के विकास में भारत का सहयोग कम्‍पाला सिद्धांत पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2018 में इसकी पहल की थी। डॉक्‍टर जयशंकर आज भारत-अफ्रीका परियोजना साझेदारी पर आयोजित 16वें सी आई आई-एग्जिम बैंक कॉनक्‍लेव को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भारत की सभी गतिविधियां और पहल अफ्रीका की जरूरतों और वहां के लोगों की प्राथमिकताओं पर केन्द्रित हैं। •Help build greener Africa. •Open to expanding cooperation in maritime safety and security. — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July…

Read More

एनटीपीसी कच्छ के रण में भारत का सबसे बड़ा सोलर पार्क स्थापित करेगा

एनटीपीसी की 100 फीसदी सहायक कंपनी, एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को गुजरात के खवाड़ा में कच्छ के रण में 4,750 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा पार्क स्थापित करने के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) से मंजूरी मिल गई है। यह भारत का सबसे बड़ा सोलर पार्क होगा, जिसका निर्माण देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी करेगी। मंत्रालय ने एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल) को यह मंजूरी 12 जुलाई, 2021 को सोलर पार्क योजना के मोड 8 (अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क) के तहत दी है। एनटीपीसी आरईएल…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बातचीत में कोविड स्थि‍ति की समीक्षा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सवेरे 11 बजे वीडियो कॉफ्रेंस के माध्‍यम से असम, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल, मिजोरम और सिक्किम के मुख्‍यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। वे, इन राज्‍यों में कोविड की स्थिति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री की यह पहल कोविड महामारी की रोकथाम की रणनीति का एक हिस्‍सा है। एक रिपोर्ट – केंद्र सरकार समग्र सरकार’ और ‘संपूर्ण समाज के दृष्टिकोण के साथ, वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही है। पिछले सप्ताह मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने लोगों द्वारा, कोरोना के उचित व्यवहार…

Read More