अफ्रीका के विकास में भारत का सहयोग कम्‍पाला सिद्धांत पर आधारित है: विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने कहा है कि अफ्रीका के विकास में भारत का सहयोग कम्‍पाला सिद्धांत पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2018 में इसकी पहल की थी। डॉक्‍टर जयशंकर आज भारत-अफ्रीका परियोजना साझेदारी पर आयोजित 16वें सी आई आई-एग्जिम बैंक कॉनक्‍लेव को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भारत की सभी गतिविधियां और पहल अफ्रीका की जरूरतों और वहां के लोगों की प्राथमिकताओं पर केन्द्रित हैं।

•Help build greener Africa.

•Open to expanding cooperation in maritime safety and security.

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 13, 2021

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत हमेशा इस बात को महत्‍व देता रहा है कि दुनिया की प्र‍गति बहुत हद तक दक्षिणी गोलाद्ध के देशों पर निर्भर है। विशेष रूप से यह बात अफ्रीका के संदर्भ में काफी सटीक बैठती है। यही वजह है कि भारत अफ्रीका के साथ अपने संबंधों को काफी महत्‍व देता है। उन्‍होंने कहा कि भारत-अफ्रीका को डिजिटल प्‍लेटफार्म और ई-गर्वनेंस के क्षेत्र में काफी मदद कर रहा है।

India-Africa Partnership assumes greater salience in post-Covid scenario.

Highlighted focus areas of collaborative activities:

•Underlined #OneEarthOneHealth approach – our continuing commitment to health cooperation.

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 13, 2021

Related posts

Leave a Comment