भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से लंदन में

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच आज से लॉर्डस में खेला जाएगा।। इस मैच में चोटिल शार्दुल ठाकुर की जगह रविचन्द्रन अश्विन को शामिल किया जा सकता है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुर्अट ब्रॉड भी चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। पहला टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रॉ हो गया था।

Read More

नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाएं घटाने और सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए लोक-निजी सहयोग की अपील की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि लोक-निजी सहयोग और सतत प्रयासों से देश में सड़क दुर्घटनाओं को घटाने और सड़क सुरक्षा को सुधारने में सहायता मिलेगी। सड़क सुरक्षा के लिए निजी वित्त पोषण पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए, उन्होंने निजी क्षेत्र से सड़क सुरक्षा के प्रति सामाजिक सतर्कता, सामाजिक जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व पैदा करने में सहयोग करने और सड़क सुरक्षा से जुड़ी सभी चिंताओं को दूर करने के लिए अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी सीएसआर फंड का उपयोग करने की अपील की।…

Read More

जम्‍मू-कश्‍मीर में सीमा सुरक्षा बल ने एक बड़ा आतंकी हमला होने से बचाया

जम्‍मू-कश्‍मीर में सीमा सुरक्षा बल के एक सतर्क दल ने स्‍वतंत्रता दिवस समारोह से पहले आज जम्‍मू डिविजन के पुंछ जिले में आतंकियों के छिपने के स्‍थान का भंडाफोड़ कर एक बड़ा आतंकी हमला होने से बचा लिया है। पुंछ जिले में आतंकियों के छिपने के स्‍थान से शस्‍त्रों और विस्‍फोटक के बड़े जखीरे के मिलने से स्‍वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। इस जखीरे में एके 47 मैगजिन और 257 एके 47 राऊंड, चीन में बनी एक पिस्‍तौल के साथ दस पिस्‍तौल मैगजीन…

Read More

जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड जिले से हिजबुल मुजाहिदीन के दो आंतकी गिरफ्तार

जम्‍मू-कश्‍मीर केन्‍द्र शासित प्रदेश में जम्‍मू डिविजन के किश्‍तवाड जिले से आज पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से संबंधित दो हाल ही में भर्ती किए गये आंतकियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आतंकवादियों की पहचान किश्‍तवाड के दाछन इलाके के निवासी के रूप में की गई है। उन्‍हें किश्‍तवाड जिले के कलेंग आसु इलाके में तलाशी अभियान के दौरान कुछ हथियारों और विस्‍फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक पिस्‍तौल, दो ग्रिनेड, एक यूबीजीएल और एक वायरलेस सैट भी मिला है। पुलिस ने बताया कि दोनों…

Read More