भारत ने 100 गीगावॉट की स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता का महत्वपूर्ण पड़ाव प्राप्त किया

भारत में कुल स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता, बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं को छोड़कर, 100 गीगावॉट के महत्वपूर्ण पड़ाव को पार गई है। भारत आज स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता के मामले में विश्व में चौथे स्थान पर, सौर ऊर्जा में पांचवें और पवन ऊर्जा में चौथे स्थान पर है। अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने अपने लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिन्हें हासिल करने के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय प्रतिबद्ध है। जबकि 100 गीगावॉट की क्षमता स्थापित की जा चुकी है, 50 गीगावॉट क्षमता स्थापित करने का काम…

Read More

भारत और रूस की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास इंद्र का समापन हुआ

भारत और रूस की सेनाओं का संयुक्त युद्ध अभ्यास इंद्र का समापन समारोह 12 अगस्त 2021 को आयोजित किया गया। इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं को एक दूसरे की परिचालन योजना, प्रक्रियाओं, युद्ध अभ्यास और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों के खिलाफ संयुक्त अभियानों के संचालन से परिचित कराना था। युद्धाभ्यास के संचालन के दौरान संयुक्त प्रशिक्षण में हिस्सा लेते हुए दोनों सेनाओं के 250 सैनिकों की दो टुकड़ियों ने बेहद उत्साह और अपने पेशेवराना अंदाज का प्रदर्शन किया। अभ्यास के अंतिम चरण के दौरान मैकेनाइज्ड फोर्सेज और विशेष दस्तों ने…

Read More

विद्युत मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कार्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की सलाह दी

विद्युत मंत्रालय ने सरकार के सभी केंद्रीय मंत्रालयों को एक परामर्श जारी किया है। परामर्श में कहा गया है कि वे अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले संगठनों को प्राथमिकता के आधार पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम सुनिश्चित करने का निर्देश दें। इसी प्रक्रिया के तहत मंत्रालयों को भी इस संबंध में सभी जरूरी आदेश जारी करने को कहा गया है। इसके बाद वित्त मंत्रालय ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों और केंद्रीय विभागों को किसी भी बैंक गारंटी पर जोर दिए बिना बिजली के प्रीपेड मीटर के लिए अग्रिम भुगतान करने…

Read More

अंतर्राष्‍ट्रीय युवा दिवस 2021 के अवसर पर युवा कार्य और खेल मंत्री ने 22 राष्‍ट्रीय युवा पुरस्‍कार प्रदान किए

युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज 22 राष्‍ट्रीय युवा पुरस्‍कार प्रदान किए। अंतर्राष्‍ट्रीय युवा दिवस 2021 के अवसर पर अनुराग ठाकुर ने युवा तथा राष्‍ट्रीय विकास और समाज सेवी संगठनों को 2017-18 के लिए 14 और 2018-19 के लिए 8 पुरस्‍कार दिए। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने पुरस्‍कार विजेताओं और युवाओं से सच्‍ची भावना के साथ उच्‍च-आकांक्षाओं को हासिल करने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री की आत्‍मनिर्भर भारत की परिकल्‍पना साकार करने में तेजी आएगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा लाई…

Read More