रंजन गोगोई ने ली मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

gogoi-cheif

जस्टिस रंजन गोगोई ने आज भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली जस्टिस रंजन गोगोई ने आज भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाल लिया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को भारत के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। जस्टिस गोगोई देश के 46वें प्रधान न्‍यायाधीश है। उनका मुख्य न्यायाधीश के तौर पर करीब 14 महीने का कार्यकाल है। वह 17 नवंबर 2019 तक इस पद पर रहेंगे।

Read More

भारत का स्वच्छता मिशन दुनिया का सबसे बड़ा जनांदोलन: पीएम

PM-MGISC

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के समापन समारोह में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेज़ की मेज़बानी की. चार दिवसीय महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन ने स्वच्छता मंत्रियों और दुनियाभर के अन्य नेताओं को एक मंच दिया है. दोनों नेताओं ने इस अवसर पर आयोजित डिजिटल प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. स्वच्छता के क्षेत्र में रोबोटिक सीवर क्लीनिंग डिवाइस जैसे उपकरणों को भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया. दोनों नेताओं ने MGISC प्रतिज्ञा पर भी हस्ताक्षर किए, जो खुले में शौच…

Read More

वित्तीय संकट से जूझ रही कंपनी आईएलएफएस पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

ILFS-news-hindi

केन्द्र सरकार ने जनहित में आईएलएफएस और उसकी सहयोगी कंपनियों के बोर्ड को सुपरसीड करने के लिए एनसीएलटी में अपील याचिका दायर की है. आईएलएफएस और उसकी सहयोगी कंपनियां गंभीर अनियमितताओँ के मामले में फंसी हैं. कर्जदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए और कंपनी में बाजार का भरोसा कायम रखने के लिए सरकार ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. आईएलएफएस और उसकी सहयोगी कंपनियों में गंभीर अनियमितताओं के सामने आने के बाद सरकार ने सोमवार को कुछ मजबूत और निर्णायक कदम उठाए. मामले की गंभीरता को समझते हुए…

Read More

Pakistan’s double character again on terrorism

terorist

आतंकवादियों की शरणस्थल बना पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के सामने बेनकाब हो गया है. एक वीडियो फुटेज में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट के सहयोगी मंत्री आतंकी हाफिज सईद के साथ एक मंच साझा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. शनिवार को भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को बेनकाब किया था जिसका पाकिस्तान ने प्रतिरोध किया. लेकिन अब इमरान खान के मंत्री की हाफिज सईद के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद यह साफ हो गया है…

Read More