जम्मू कश्मीर में शहरी निकाय चुनावों में देखने को मिला लोकतंत्र के लिए लोगों का जबर्दस्त समर्थन। पहले दौर के चुनाव में हुआ भारी मतदान। चार चरणों में होने वाले चुनाव की मतगणना 20 अक्टूबर को। जम्मू कश्मीर में शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के पहले चरण में राज्य के तीनों डिविजनों के 422 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इस चरण में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख डिविजन में वोट डाले गए। जम्मू कश्मीर में 13 साल के बाद हुए 4 चरणो के स्थानीय निकाय…
Read MoreCategory: India
भारत ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, भारत देश की ताज़ा खबरें, Hindi news live aaj talak, news paper नवीनतम समाचार in hindi news
J&K: स्थानीय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू
जम्मू-कश्मीर में आज स्थानीय नगर निकाय के पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान शुरू… 8 से 16 अक्टूबर के बीच चार चरणों में होगा चुनाव, मतगणना 20 अक्टूबर को। जम्मू कश्मीर में शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्य में 8 से 16 अक्टूबर के बीच 2 नगर निगम, 3 नगर पालिका परिषद और 72 नगर निगम समितियों के लिए 4 चरणों में चुनाव कराया जाएगा। पहले चरण में सभी तीन क्षेत्रों के 422 वार्डों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शाम…
Read Moreभारतीय है देश के सांस्कृतिक राजदूत: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ताज़िकिस्तान में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कहा, सही मायनों में हर भारतीय है भारत का सांस्कृतिक राजदूत। भारतीयों से दोनों देशों के बीच व्यापारिक और लोगों के बीच पारस्परित संबंध और मज़बूत करने को कहा। ताजिकिस्तान की तीन दिन की यात्रा पर गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल दुशांबे में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और भारत-तजाकिस्तान संबंधों को मजबूती प्रदान करने में भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय समुदाय के लोग देश के सच्चे भारतीय सांस्कृतिक दूत…
Read Moreप्रधानमंत्री उत्तराखंड निवेशक शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य ने 12 अलग-अलग क्षेत्र चिह्नित किए हैं. इससे 20 हज़ार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है. उत्तराखंड में मंच सज चुका है मौका है उत्तराखंड इन्वेस्टर सम्मेलन का, जिसका उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि समापन सत्र की अध्यक्षता 8 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. प्रदेश के पहाड़ी जिलों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 13 डिस्ट्रिक 13 न्यू डेस्टिनेशन पर कार्य किया जा रहा है.…
Read More