लखनऊ में हुआ कृषि कुंभ 2018 का शुभारंभ। प्रधानमंत्री ने कहा- सरकार की प्राथमिकता है किसान कल्याण। कोई किसान को नहीं बल्कि किसान इस देश को ले जाता है आगे। 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का पीएम ने फिर दोहराया संकल्प। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लखनऊ में कृषि कुंभ-2018 का उद्घाटन किया। 26 से 27 अक्टूबक तीन दिन का ये सम्मेलन किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि में आधुनिक और अलग-अलग तकनीकों को बढावा देने के इरादे से आयोजित किया गया है।…
Read MoreCategory: India
भारत ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, भारत देश की ताज़ा खबरें, Hindi news live aaj talak, news paper नवीनतम समाचार in hindi news
महिलाओं पर हो रहे यौन उत्पीड़न पर लगेगी लगाम
महिलाओं पर हो रहे यौन उत्पीड़न पर लगाम लगाने के उद्देश्य से किया गया है जीओएम का गठन केन्द्र सरकार ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मामलों से निपटने और इसे रोकने के लिए कानूनी और संस्थागत ढांचों को मजबूत करने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक मंत्रीसमूह का गठन किया है। मंत्री समूह के सदस्यों में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी शामिल हैं। मेनका गांधी ने मंत्रीसमूह के गठन पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को बधाई दी है। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मामलों से निपटने के लिए मंत्री समूह गठित सरकार ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मामलों से निपटने और इसे रोकने के लिए कानूनी एवं संस्थागत ढांचों को मजबूती देने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक मंत्री समूह (जीओएम) का गठन किया है. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्री समूह के सदस्यों में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,…
Read Moreसीबीआई की विश्वसनीयता एवं ईमानदारी कायम रखना ज़रूरी: वित्त मंत्री
सीबीआई के भीतर उठे तूफान पर टिप्पणी करते हुए केंद्र सरकार ने साफ कहा कि आपसी टकराव और विवादों में फंसे दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने का फैसला सरकार का हस्तक्षेप नहीं है. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को नई दिल्ली में कहा कि सरकार ने इस संबंध में जो भी कदम उठाए हैं, वो सीवीसी की सिफारिशों पर आधारित है. दोनों अधिकारियों को अंतरिम तौर पर अवकाश पर भेजा गया है, क्योंकि आरोपियों को उनके ही खिलाफ जांच का जिम्मा नहीं सौंपा जा सकता. देश की सबसे…
Read Moreजवानों की शहादत पर भारत ने जताया कड़ा एतराज
भारत ने सीमापार से पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश के दौरान भारतीय सैनिकों के शहीद होने के मुद्दे पर पाकिस्तान से कड़ा विरोध किया। जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में रविवार को यह घटना हुई थी। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली के पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को बुलाकर इस घटना पर विरोध पत्र सौंपा। भारत ने पाकिस्तान को आंतकवाद रोकने के लिये एक बार फिर से कड़ा संदेश दिया है… विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को बुलाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है……
Read More