राजस्‍थान में कल विभिन्‍न स्‍थानों पर बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई

राजस्‍थान में कल विभिन्‍न स्‍थानों पर बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। जयपुर में आमेर किले के वॉच टावर पर बिजली गिरने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई और अनेक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बडी संख्‍या में लोग आमेर के निकट वॉच टावर पर पिकनिक मनाने के लिए एकत्र हुए थे। कल बारिश के बाद आसपास के कई लोग पिकनिक के लिए आमेर किले के पास पहाड़ों में पहुंच गये थे। जयपुर के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि हादसा तब…

Read More

इथियोपिया में प्रधानमंत्री अबी अहमद की प्रॉस्‍पेरिटी पार्टी संसदीय चुनाव में जीत दर्ज की

इथियोपिया में प्रधानमंत्री अबी अहमद की प्रॉस्‍पेरिटी पार्टी संसदीय चुनाव जीत गई है। इथियोपिया के राष्ट्रीय चुनाव बोर्ड ने घोषणा की कि सत्तारूढ़ दल ने संघीय संसद की चार सौ छत्‍तीस में से चार सौ दस सीटें जीती हैं। इस शानदार जीत ने प्रधानमंत्री अबी अहमद का दूसरा कार्यकाल पक्का कर दिया है। पिछले महीने हुये संसदीय चुनाव कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहे लेकिन विपक्षी दलों ने परेशान करने और धमकी दिये जाने का आरोप लगाया था।

Read More

उद्योग में बैटरी के लिए संभावित उत्प्रेरक के रूप में उपयोग किए जाने वाले कारक

हम शायद एक ऐसे भविष्य की ओर देख रहे हैं जिसमें औद्योगिक अपशिष्ट (कचरा) आगे चल कर बैटरी में ऊर्जा भंडारण का आधार बनेगा। वैज्ञानिकों ने दिखाया है कि ऊर्जा उद्योग में प्रयोग के बाद अपशिष्ट बन चुके पदार्थ उत्प्रेरक या रीसाइक्लिंग ऑपरेशन के लिए कच्चे माल के रूप में जो ताजा उत्प्रेरक और मूल्यवान धातु प्रदान करते हैं वह एक कुशल द्वि-कार्यात्मक ऑक्सीजन इलेक्ट्रोकैटलिस्ट के रूप में काम करते हैं और धातु-वायु बैटरी के संचालन को सुविधाजनक बनाने वाली मुख्य प्रतिक्रियाओं को उत्प्रेरित कर सकते हैं। यह बैटरी में…

Read More

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा नें 75 जिलों में से 67 सीटें जीत दर्ज की

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा नें 75 जिलों में से 67 सीटें जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, पंचायत के चुनावों में भाजपा 75 में 67 सीटें जीती है। हम कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 का भी चुनाव जीतेंगे। अपने ज़िला पंचायत अध्यक्ष जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। क्षेत्र पंचायत के चुनावों में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज़ करेगी। भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश की जनता एवं भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त…

Read More