BSF ने भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया

BSF ने भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया

सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन के साथ तीन किलो से अधिक हेरोइन बंधी हुई थी। बीएसएफ की तरफ से महिला कमांडो ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

बीएसएफ के अनुसार अमृतसर के रमदास सेक्टर के अंतर्गत आने वाले बीओपी दरिया मूसा गांव चाहढ़पुर में संदिग्ध ड्रोन को देखा गया। उस समय बीएसएफ की महिला कांस्टेबल प्रीति और भाग्यश्री गश्त पर थीं। दोनों ने तकरीबन 25 राउंड फायर किए। ड्रोन बंद होने के बाद बीएसएफ ने पूरे इलाके में तलाश अभियान चलाए जाने पर आज तड़के खेतों में चीन निर्मित एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद हुआ। इस ड्रोन के साथ हेरोइन बंधी हुई थी, जिसकी कीमत करीब 21 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। बीएसएफ के उच्चाधिकारियों ने दोनों महिला जवान प्रीति और भाग्यश्री को सम्मानित करने का फैसला किया है।

Related posts

Leave a Comment