असम-मेघालय सीमा पर हुई हिंसा में छह लोगों की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया

असम-मेघालय सीमा पर हुई हिंसा में छह लोगों की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया

असम-मेघालय सीमा पर मुकरोह गांव में हुई हिंसा में छह लोगों की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आज आयोग ने इस मामले में केन्द्रीय गृह सचिव और असम के मुख्य सचिव को पत्र लिख कर सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दो सप्ताह के भीतर सुझाव देने को कहा है।

इससे पहले मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने अंतरराज्यीय सीमा पर असम के अधिकारियों की गोलीबारी में लोगों की मौत को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग हस्तक्षेप करने की मांग की थी। 22 नवंबर को सुबह कथित तौर पर अवैध लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को असम के वनकर्मियों के रोके जाने पर असम-मेघालय सीमा पर मुकरोह गांव में भड़की हिंसा में एक वनकर्मी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में मेघालय के पांच लोग और असम वन सुरक्षा बल का एक कर्मचारी शामिल था।

Related posts

Leave a Comment