बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कोविड टीकाकरण को और गति देने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल कोविड नियमों के पालन और व्यापक टीकाकरण से ही तीसरी लहर से बचा सकता है।
प्रतिदिन लोगों का टेस्टिंग, ये बहुत जरूरी है और हमने सबको कह दिया है कि एकदम बिल्कुल टेस्ट करते रहना है और हमारा तो उद्देश्य है, इन लोगों को कह दिया हैं कि प्रतिदिन कम से कम दो लाख की टेस्टिंग होनी चाहिए। कोई अगर पीड़ित है तो तुरत उनका उपाय किया जा सकता है। और अगर नहीं पता चलेगा तो जो पॉजीटिव है उसके चलते अनेक लोगों को फिर हो जायेगा।
बिहार में कोविड के नए मामलों में काफी कमी आ रही है। कोविड से स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव पांच-सात प्रतिशत हो चुकी है।
