ओडिशा सरकार ने 26 जुलाई से दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं खोलने का निर्णय लिया

ओडिसा सरकार ने इस महीने की 26 तारीख से 10वीं और बारहवीं की कक्षाएं स्कूल में शुरू करने का निर्णय लिया है। हालांकि इन ऑफलाइन कक्षाओं में आने का फैसला विद्यार्थियों का होगा। दसवीं और बारहवीं सहित अन्‍य सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी। राज्‍य सरकार जल्‍दी ही इस बारे में मानक संचालन प्रक्रिया जारी करेगी।

ओडिसा में अब तक एक करोड 40 लाख कोविड रोधी टीके लगाये जा चुके हैं। कल एक लाख बारह हजार से अधिक टीके लगाये गये। एक हजार पांच सौ 39 गर्भवती महिलाओं को भी कोविड वैक्‍सीन लगाई गई है। राज्‍य में संक्रमण दर कम होकर तीन प्रतिशत पर आ गई है जबकि पिछली मई के पहले सप्‍ताह में यह करीब 24 प्रतिशत थी।

Related posts

Leave a Comment