राष्ट्र आज भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर श्रंद्धाजलि अर्पित कर रहा है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
