भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी अंडर-19 महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला टीम को पांच करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
भारत ने कल दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में पहले अंडर-19 महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हरा कर ट्राफी पर कब्जा किया। शैफाली वर्मा की कप्तानी में भारत ने उन्हत्तर रन का लक्ष्य 14 ओवर में हासिल कर लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस जीत के लिए महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।