एम्स में भर्ती केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन के स्वास्थ्य में सुधार है। उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वित्तमंत्री सीतारमण को वायरल बुखार के लक्षण आने पर एक दिन पहले एम्स में भर्ती कराया गया था। वित्तमंत्री को नियमित जांच और पेट में मामूली संक्रमण के कारण एम्स में भर्ती होने की बात कही गई थी। हालांकि, एम्स की ओर से इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। वित्तमंत्री को ऐसे समय में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है, जब देश का केंद्रीय बजट पेश होने में एक महीना बचा है। सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए संसद में आम बजट पेश करेंगी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...