बांग्लादेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज से सख्त लॉकडाउन लगाया

बांग्लादेश सरकार ने कोविड संक्रमण में तेजी से बढोत्‍तरी को देखते हुए देश में आज से कड़े लॉकडाउन की घोषणा की है। पिछले कुछ हफ्तों में बंगलादेश में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

बांग्लादेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रविवार को देश में 119 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई जो पिछले साल से लेकर आज तक एक दिन में हुई मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। संक्रमण दर भी 21 प्रतिशत से ऊपर दर्ज की गई है। पिछले करीब दस दिनों से देश के कई जिले पहले से ही लॉकडाउन में थे, लेकिन कोरोना संक्रमण की बढ़ती स्थिति को देखकर रविवार को सरकार ने देश भर के लिए कई नये कदमों की घोषणा की है।

सरकारी घोषणा के अनुसार आज सुबह से एक जुलाई की सुबह तक देश भर में सभी सार्वजनिक आवागमन के साधनों का परिचालन स्थगिक कर दिया गया है। रिक्शा और माल ढ़ोने वाली गाड़ियों को चलने की इजाजत रहेगी। सभी शॉपिंग मॉल, दुकानें, रिसॉर्ट्स, सामुदायिक स्थल तथा मनोरंजन केंद्र बंद रहेंगे। अगले कुछ दिनों में लॉकडाउन संबंधित कुछ और घोषणाएं संभावित हैं।

Related posts

Leave a Comment