तोक्यो ओलिम्पिक खेल शुरू होने में अब 26 दिन बाकी हैं। 20 साल बाद किसी भारतीय घुड़सवार ने ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है।
फोआद मिर्जा का जन्म बंग्लुरु में छह मार्च 1992 को हुआ। वह बचपन से ही घुड़सवारी के शौकीन थे। 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में फोआद ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता। टीम स्पर्धा में भी फोआद ने जकार्ता में रजत पदक हासिल किया। भारत ने एशियाई खेलों में घुड़सवारी की व्यक्तिगत स्पर्धा में पिछला पदक 1982 में दिल्ली में जीता था। पोलैंड में फोआद ने ओलिम्पिक्स के लिए क्वालीफाई किया। इस समय वह जर्मनी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह ओलिम्पिक्स में शामिल होने वाले भारत के तीसरे घुड़सवार होंगे। उनसे पहले इंद्रजीत लाम्बा ने 1996 में और इम्तियाज़ अनीस ने वर्ष 2000 में ओलिम्पिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
